योग दिवस पर एलएनएमयू परिसर में भव्य आयोजन, स्वस्थ जीवन और जल संरक्षण का दिया संदेश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एलएनएमयू परिसर में जिला गंगा समिति, जिला आयुष समिति और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता, डीएम कौशल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और आम नागरिक शामिल हुए।

योगाचार्यों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभ बताए। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता और जल बचाने का संदेश दिया। नमामि गंगे अभियान के तहत सामूहिक “जल अर्पण” और योग-पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।