व्यवहार न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों ने लिया भाग, योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील
व्यवहार न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों ने लिया भाग, योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील
व्यवहार न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,
न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों ने लिया भाग, योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक राहुल उपाध्याय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ शरीर और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम के उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि प्रतिदिन योग करना शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दे सकता है। आधुनिक कंप्यूटर युग में बढ़ते तनाव और प्रकृति से दूर होते जीवन के बीच योग मानसिक शांति और स्वास्थ्य बनाए रखने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय प्रमोद कुमार पंकज, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नीरज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, सचिव कृष्ण कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।