घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी, ग्रामीण एसपी व एसडीपीओ; जल्द गिरफ्तारी का दावा, जांच तेज
घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी, ग्रामीण एसपी व एसडीपीओ; जल्द गिरफ्तारी का दावा, जांच तेज
घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या,
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी, ग्रामीण एसपी व एसडीपीओ; जल्द गिरफ्तारी का दावा, जांच तेज
दीपक कुमार / मुजफ्फरपुर
जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर ओपी के रमतोमहा गांव में शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की पहचान रमतोमहा गांव निवासी बलदेव पंडित की पत्नी मराक्षी देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मराक्षी देवी रात में अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रविवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर तथा एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच की। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की तथा पानापुर ओपी अध्यक्ष जग्गू बिन्द को कई आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
इधर, पानापुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बीपीएससी में दरभंगा का परचम: तीसरे प्रयास में प्रशांत शौरभ ने हासिल किया 198वां रैंक, बने राज्य कर सहायक आयुक्त
व्यवहार न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों ने लिया भाग, योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील