दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग महोत्सव’ का भव्य आयोजन,पतंजलि योगपीठ की अनूठी पहल

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल के सुपौल बाजार स्थित खोड़ागाछी में एक विशाल और भव्य ‘योग महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में समस्त सहयोगकर्ताओं के सक्रिय योगदान से संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित योग शिक्षक लालटुन ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही, बुजुर्गों और प्रौढ़ों के लिए विशेष योगासनों की जानकारी दी गई ताकि वे एक लंबा और स्वास्थ्यवर्धक जीवन जी सकें।
आयोजक मंडल और समस्त सहयोगकर्ताओं ने कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक अभियानों को निरंतर चलाने का संकल्प लिया। मौके पर विधायक सुजीत कुमार,एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,रामविलास भारती,प्रदीप प्रधान,विनोद चौधरी, रविन्द्र सिंह,केशव चौधरी,पंकज मिश्रा,डॉ शशिभूषण महतो,उपेन्द्र पौद्दार सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।