भंथा और भैनी गांव में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम और एसडीपीओ ने ग्रामीणों से की शांति और आपसी भाईचारे की अपील

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में अनुमंडल प्रशासन द्वारा शनिवार को ग्राम भंथा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार की। बैठक में कानून व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल के आला अधिकारी खुद जमीन पर उतरे।
शशांक राज एसडीएम,प्रभाकर तिवारी, एसडीपीओ ,आदित्य शंकर,सीओ, बिरौल, चन्द्र मणी थानाध्यक्ष, मो.काशीफ, मुखिया सुपौल पंचायत की उपस्थिति में भंथा गांव के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण भी मौजूद थे। जिन्होंने प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। मुहर्रम का पर्व शांति और अकीदत का पर्व है। हर बार की तरह इस बार भी किसी भी तरह का हथियार और डीजे साउंड पर पुर्ण तया प्रतिबंध रहने की बात कही। मुहर्रम के जुलूस को निर्धारित रूट और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही निकालने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व दिखे, तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें। मुखिया मो. काशीफ और ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि गांव में हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द रहा है और इस बार भी मुहर्रम का पर्व पूरी सादगी और शांति के साथ संपन्न होगा।