NH-57 पर कंटेनर से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
NH-57 पर कंटेनर से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
NH-57 पर कंटेनर से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर भालपट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनएच-57 स्थित मुरिया कट के समीप एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने कंटेनर ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखे गए 54 कार्टन विदेशी शराब जब्त किए। बरामद शराब की कुल मात्रा 489 लीटर बताई गई है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के बसौली निवासी महेश कुमार, पिता रामाधार दास तथा औराई थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी सुजीत कुमार, पिता देव कुमार राय के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित शराब की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की फिराक में थे। बरामद शराब, कंटेनर ट्रक एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दरभंगा पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
डिग्री कॉलेजों की शैक्षणिक सुविधाओं को समय पर पूरा करने का डीएम का निर्देश,1 जुलाई से पठन-पाठन शुरू होने से पहले निर्माण व मरम्मत कार्य पूरा करने पर जोर
भंथा और भैनी गांव में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम और एसडीपीओ ने ग्रामीणों से की शांति और आपसी भाईचारे की अपील