डिग्री कॉलेजों की शैक्षणिक सुविधाओं को समय पर पूरा करने का डीएम का निर्देश,1 जुलाई से पठन-पाठन शुरू होने से पहले निर्माण व मरम्मत कार्य पूरा करने पर जोर

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के आठ प्रखंडों में संचालित डिग्री कॉलेजों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कॉलेज परिसरों की चाहरदीवारी निर्माण, भवनों के रंग-रोगन, चिन्हित संस्थानों में अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि स्वीकृत निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से संबंधित संस्थानों में पठन-पाठन का कार्य शुरू होना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरे किए जाएं, जिससे छात्रों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक माहौल मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।