पाली बाजार में विदेशी शराब के साथ बहेड़ा का एक तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर।


स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाली बाजार से अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की है तथा शराब ढोने में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम घनश्यामपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से शराब लेकर पाली बाजार की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीछा कर पाली बाजार से उक्त युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान युवक के पास से रॉयल चैलेंज ब्रांड की 750 एमएल की 12 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 9 लीटर है। गिरफ्तार युवक की पहचान बहेरा थाना क्षेत्र के अमेठी गांव निवासी शंभू प्रसाद साह के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।