मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाहों से बचने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाहों से बचने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक,
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाहों से बचने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भालपट्टी थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम ठाकुरनिया, अदालपुर एवं तारसराय में, सदर थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम बेहाली में, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष द्वारा भड़वाड़ा चौक पर, सिमरी थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम गौरा में तथा अलीनगर, घनश्यामपुर एवं विश्वविद्यालय थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुहर्रम जुलूस एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह नहीं फैलाने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, प्रशासन को सहयोग करने एवं विधि-व्यवस्था के पालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प व्यक्त किया।