लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर, नगर एसपी ने APM थाना में की समीक्षा बैठक
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर, नगर एसपी ने APM थाना में की समीक्षा बैठक
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर, नगर एसपी ने APM थाना में की समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने शुक्रवार को APM थाना में लंबित कांडों की समीक्षा को लेकर अनुसंधान बैठक आयोजित की। बैठक में APM थानाध्यक्ष समेत सभी अनुसंधानकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना में दर्ज लंबित मामलों की प्रगति का बिंदुवार आकलन किया और अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड डायरी नियमित रूप से अद्यतन रखने, माह के भीतर निष्पादित किए जा सकने वाले मामलों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना में प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया गया।
नगर एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजीयों को अद्यतन रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डायल-112 पुलिस वाहन को लगातार भ्रमणशील रखने और आमजन की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाएगी।
बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रोस्टेट कैंसर व लिवर स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम, मेदांता पटना ने लगाया फ्री फाइब्रो स्कैन कैंप, डीजीपी विनय कुमार रहे मुख्य अतिथि
मुहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाहों से बचने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील