फैज को इंसाफ दिलाने के लिए हजारों लोगों का कैंडल मार्च ,एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
फैज को इंसाफ दिलाने के लिए हजारों लोगों का कैंडल मार्च ,एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
फैज को इंसाफ दिलाने के लिए हजारों लोगों का कैंडल मार्च ,एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा।
फैज अहमद को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे शहर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत फैज के घर (पुरानी मुंसिफी, मौलागंज, नाका नंबर-5, मिर्जापुर) से हुई, जो दरभंगा टावर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हजारों लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर फैज के लिए न्याय की मांग उठाई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम, जमाल हसन, सिबगतुल्लाह उर्फ डब्बू खान, इमतियाज नूरानी, तमन्ने मुखिया जी, इमामुलहक, हवशबीब असगर, हाफिज नसीर, पार्षद फिरोज, शाहिद रब, शयाम भारती, शरद जी आदि ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करे तथा मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाए। लोगों ने आरोपी के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) सार्वजनिक करने, संबंधित एजेंसी खुलने के समय से लेकर फैज की हत्या तक के सभी सीसीटीवी फुटेज जारी करने और उसकी फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) से जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनकी भी तत्काल गिरफ्तारी कर रिमांड पर लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मामले की स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई कर सभी दोषियों को कठोरतम सजा, यहां तक कि फांसी की सजा दिलाने की मांग भी उठाई गई।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने एक स्वर में “फैज को इंसाफ दो” के नारे लगाए और कहा कि न्याय में देरी, न्याय से इनकार के समान है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस एक सप्ताह के भीतर निष्पक्ष जांच कर फैज और उसके परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
सभा के अंत में लोगों ने दरभंगा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई, तो न्याय की मांग को लेकर दरभंगा की सड़कों पर पहले से बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा,35 से अधिक परिवादियों ने रखी अपनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश