जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा,35 से अधिक परिवादियों ने रखी अपनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा,35 से अधिक परिवादियों ने रखी अपनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा,35 से अधिक परिवादियों ने रखी अपनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 35 से अधिक परिवादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इनमें 33 आवेदन ऑनलाइन तथा पांच आवेदन ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हुए।
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने स्वयं कई अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, शिकायतों के समाधान के बाद संबंधित परिवादियों को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व विभाग समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले आए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे पर डीएम सख्त, मुहर्रम को लेकर भी दिए विशेष निर्देश,उत्तराधिकार-बंटवारा मामलों को प्राथमिकता देने, लगान वसूली तेज करने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का निर्देश
फैज को इंसाफ दिलाने के लिए हजारों लोगों का कैंडल मार्च ,एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी