घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मुहर्रम पर डीजे और धारदार हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन के सख्त निर्देश
घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मुहर्रम पर डीजे और धारदार हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन के सख्त निर्देश
घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मुहर्रम पर डीजे और धारदार हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन के सख्त निर्देश
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने की। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
बैठक के दौरान मुहर्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जुलूस या पारंपरिक खेल के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार का प्रदर्शन या प्रयोग नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
थानाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलने वाली भ्रामक अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा अगर किसी को भी क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है या किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों और प्रशासन का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।
बैठक में उपस्थित सभी समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मौके पर धीरेन्द्र झा, चंदन ठाकुर, शंकर झा, फेकन कामती, हसन जाहिद मिठू, नौशाद आलम, मो जहांगीर,मोहम्मद शहादत अल्ली, मोहम्मद ताज, यूसुफ, मोहम्मद परवेज, गोपाल कुमार, राहुल झा सहित कई अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे।