NEET री-एग्जाम के लिए दरभंगा में चलेगी विशेष बस सेवा, दिल्ली मोड़ और रेलवे स्टेशन से 16 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे परीक्षार्थी, 10 पिंक बसों की व्यवस्था
NEET री-एग्जाम के लिए दरभंगा में चलेगी विशेष बस सेवा, दिल्ली मोड़ और रेलवे स्टेशन से 16 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे परीक्षार्थी, 10 पिंक बसों की व्यवस्था
NEET री-एग्जाम के लिए दरभंगा में चलेगी विशेष बस सेवा,
दिल्ली मोड़ और रेलवे स्टेशन से 16 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे परीक्षार्थी, 10 पिंक बसों की व्यवस्था
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
NEET (UG) 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने 21 जून (रविवार) को विशेष बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से दिल्ली मोड़ बस पड़ाव और दरभंगा रेलवे स्टेशन से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 10 पिंक बसों की व्यवस्था की गई है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से बसों का परिचालन तीन अलग-अलग मार्गों पर किया जाएगा। प्रथम मार्ग पर दिल्ली मोड़ एवं रेलवे स्टेशन से आयुक्त कार्यालय तक चार बसें चलेंगी। इन बसों से एमएलएसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, केएस कॉलेज, महारानी कल्याणी कॉलेज, एमएल एकेडमी, आरएनएम बालिका उच्च विद्यालय और एमकेपी विद्यापति उच्च विद्यालय समेत कई केंद्रों के परीक्षार्थी लाभान्वित होंगे।
दूसरे मार्ग पर पांच बसों का परिचालन किया जाएगा। यह बसें जिला स्कूल, सीएम साइंस कॉलेज, राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, एमआरएम विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय और पीएमएएफएस सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक जाएंगी।
वहीं तीसरे मार्ग पर रेलवे स्टेशन से मब्बी होकर दिल्ली मोड़ तक एक विशेष बस चलाई जाएगी, जो दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, मब्बी परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
प्रशासन के अनुसार विशेष बस सेवा का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक तथा परीक्षा समाप्ति के बाद शाम पांच बजे से सात बजे तक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बस परिचालन की समुचित निगरानी करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को आवागमन में परेशानी न हो और सभी अभ्यर्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
21 जून को दरभंगा में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, नागेंद्र झा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम, जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और वार्डों में भी आयोजित होंगे योग शिविर
21 जून को NEET-UG री-एग्जाम परीक्षा में 16 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, परीक्षा के दौरान भीड़, हथियार, लाउडस्पीकर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई