21 जून को दरभंगा में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, नागेंद्र झा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम, जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और वार्डों में भी आयोजित होंगे योग शिविर
21 जून को दरभंगा में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, नागेंद्र झा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम, जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और वार्डों में भी आयोजित होंगे योग शिविर
21 जून को दरभंगा में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की,
नागेंद्र झा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम, जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और वार्डों में भी आयोजित होंगे योग शिविर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून को “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” थीम के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनभागीदारी आधारित बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 21 जून की सुबह 6 बजे डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जल अर्पण’ से होगी। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में 8 बिहार बटालियन एनसीसी को कैडेटों की भागीदारी सुनिश्चित करने, जिला खेल पदाधिकारी को खिलाड़ियों एवं खेल संघों को जोड़ने तथा गृह रक्षा वाहिनी को एक प्लाटून गृह रक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का जनआंदोलन है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी अनुमंडलों, प्रखंडों, पंचायतों, नगर निकायों और वार्डों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि शिक्षा विभाग को विद्यालयों में योगाभ्यास एवं जागरूकता गतिविधियां चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जीविका समूहों, विकास मित्रों, पंचायत प्रतिनिधियों और जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
बैठक में नगर आयुक्त राकेश गुप्ता, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और 21 जून के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
181 साल पुराने मुख्तारखाना भवन के संरक्षण कार्य का भूमि पूजन, न्यायिक विरासत को सहेजने की पहल
NEET री-एग्जाम के लिए दरभंगा में चलेगी विशेष बस सेवा, दिल्ली मोड़ और रेलवे स्टेशन से 16 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे परीक्षार्थी, 10 पिंक बसों की व्यवस्था