टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई: रिशु श्री ,दो आईएएस समेत तीन के खिलाफ केस, पटना में चल रही छापेमारी, विशेष निगरानी इकाई ने सरकारी निविदाओं में हेराफेरी कर करोड़ों के राजस्व नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, विशेष न्यायालय के आदेश पर तलाशी अभियान तेज
टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई: रिशु श्री ,दो आईएएस समेत तीन के खिलाफ केस, पटना में चल रही छापेमारी, विशेष निगरानी इकाई ने सरकारी निविदाओं में हेराफेरी कर करोड़ों के राजस्व नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, विशेष न्यायालय के आदेश पर तलाशी अभियान तेज
टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई: रिशु श्री ,दो आईएएस समेत तीन के खिलाफ केस, पटना में चल रही छापेमारी,
विशेष निगरानी इकाई ने सरकारी निविदाओं में हेराफेरी कर करोड़ों के राजस्व नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, विशेष न्यायालय के आदेश पर तलाशी अभियान तेज
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में सरकारी निविदाओं में कथित हेराफेरी कर अनुचित लाभ लेने और सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विशेष निगरानी इकाई द्वारा दर्ज कांड संख्या 05/2025, दिनांक 30 अप्रैल 2025 के अनुसार रिशु श्री पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एफआईआर में मैट्रिस्वा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार तथा दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा को भी अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि सरकारी टेंडरों में हेरफेरी कर रिशु श्री और उनसे जुड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया, जिससे राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ।
इसी क्रम में विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर शुक्रवार को पटना स्थित आरोपियों के आवासीय परिसरों में छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की कार्रवाई शुरू की गई। निगरानी विभाग के अधिकारी वित्तीय लेन-देन, निविदा प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।
विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद ने जारी सूचना में बताया कि मामले की जांच जारी है और तलाशी अभियान से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।