बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का तबादला :पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, खगड़िया समेत कई जिलों को मिले नए डीएम, आनंद किशोर बने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का तबादला :पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, खगड़िया समेत कई जिलों को मिले नए डीएम, आनंद किशोर बने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का तबादला :पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, खगड़िया समेत कई जिलों को मिले नए डीएम, आनंद किशोर बने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार ने गुरुवार को राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव एवं जिला पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अधिसूचना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्यू को संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके स्थान पर नालंदा के डीएम कुंदन कुमार को पटना का नया जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का नया डीएम बनाया गया है।
खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर को खगड़िया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
रोहतास की डीएम उदिता सिंह को नालंदा का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का नया डीएम नियुक्त किया गया है। जहानाबाद की डीएम अलंकृता पाण्डेय को भागलपुर का डीएम बनाया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव छिरिंग डी.वाई. भूटिया को जहानाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।
पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चंपारण का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कम्फेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ को गोपालगंज का डीएम, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक नवीन कुमार को किशनगंज का डीएम तथा निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल को बांका का जिलाधिकारी बनाया गया है।
सरकार ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण से प्रभावित जिन अधिकारियों की अन्यत्र पदस्थापना नहीं हुई है, वे सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर नई तैनाती की प्रतीक्षा करेंगे। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।