बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 29 आईपीएस-बीपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए एसपी
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 29 आईपीएस-बीपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए एसपी
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 29 आईपीएस-बीपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए एसपी
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को राज्य पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा (BPS) के कुल 29 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं की अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 पटना के समादेष्टा कुमार गौतम को पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बांका के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।
कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 कटिहार का समादेष्टा बनाया गया है। शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पद पर भेजा गया है। वहीं अमितेश कुमार को बांका का नया एसपी बनाया गया है।
पश्चिमी चम्पारण के एसपी शौर्य सुमन को पूर्णिया का वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में सहायक निदेशक बनाया गया है। सहरसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा तथा बगहा के एसपी रामानंद कौशल को अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में पुलिस अधीक्षक (सी) की जिम्मेदारी दी गई है।
समादेष्टा बीएमपी-16 पटना राजेश कुमार को बगहा का नया एसपी बनाया गया है। शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा को वैशाली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। चन्द्र प्रकाश को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 पटना का समादेष्टा बनाया गया है तथा उन्हें साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कटिहार के एसपी शिखर चौधरी को कैमूर, जहानाबाद के एसपी अपराजीत को बीएमपी-16 पटना का समादेष्टा तथा पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक (जी) बनाया गया है। वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग को सहरसा का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानू प्रताप सिंह को खगड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना परिचय कुमार को कटिहार, नगर पुलिस अधीक्षक गया कोटा किरण कुमार को जहानाबाद तथा नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर शैलेन्द्र सिंह को शिवहर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा 2022 बैच के कई युवा आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। हिलसा की एसडीपीओ शैलजा को पटना (पूर्वी) की नगर पुलिस अधीक्षक, तारापुर के एसडीपीओ संकेत कुमार को पटना (पश्चिमी) के नगर पुलिस अधीक्षक, डिहरी के एसडीपीओ अतुलेश झा को भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक तथा पटना सदर के एसडीपीओ अभिन्नव को गया का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
पटना विधि-व्यवस्था की एसडीपीओ दिव्यांजली जायसवाल को गया (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक तथा खगड़िया के गोगरी अनुमंडल की एसडीपीओ साक्षी कुमारी को दरभंगा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं बिहार पुलिस सेवा की अधिकारी ममता कल्याणी को पटना (मध्य) की नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है।
दरभंगा के बिरौल में मुहर्रम पर शांति भंग की आशंका, बिरौल अनुमंडल न्यायालय ने सैकड़ों लोगों को जारी किया समन
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का तबादला :पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, खगड़िया समेत कई जिलों को मिले नए डीएम, आनंद किशोर बने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव