दरभंगा के बिरौल में मुहर्रम पर शांति भंग की आशंका, बिरौल अनुमंडल न्यायालय ने सैकड़ों लोगों को जारी किया समन
दरभंगा के बिरौल में मुहर्रम पर शांति भंग की आशंका, बिरौल अनुमंडल न्यायालय ने सैकड़ों लोगों को जारी किया समन
दरभंगा के बिरौल में मुहर्रम पर शांति भंग की आशंका, बिरौल अनुमंडल न्यायालय ने सैकड़ों लोगों को जारी किया समन
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
आगामी मुहर्रम पर्व (2026) के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के उपद्रव को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बिरौल अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) के न्यायालय द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र के वैसे सैकड़ों नामजद व्यक्तियों को कानूनी नोटिस (समन) जारी किया गया है।
न्यायालय द्वारा जारी इस समन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि प्रशासन को ऐसी जानकारी मिली है, जिसके अनुसार इन व्यक्तियों द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर बलवा कर शांति भंग की जा सकती है, जिससे लोक शांति को खतरा पैदा होने की संभावना है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135 के तहत की गई है।
इसके अनुसार, सभी सैकड़ों आरोपितों को सुबह 10:00 बजे अनुमंडल दंडाधिकारी शशांक राज के न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। अनुमंडल दंडाधिकारी के अदालत ने इनसे जवाब मांगा है कि क्यों न क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनसे एक वर्ष की अवधि के लिए 50,000/- (पचास हजार रुपये) का बंध-पत्र और साथ में दो-दो जमानतदार निष्पादित कराए जाएं। त्योहारों के सीजन में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने के लिए बिरौल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। न्यायालय से जारी इस नोटिस के बाद स्थानीय पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। थानाध्यक्ष चंद्र मणी ने बताया कि बिरौल थाना क्षेत्र में लगभग नौ सौ व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया की गई। आगे भी कुछ लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।