लोक अदालत की तैयारी तेज, थानाध्यक्षों को नोटिस तामील में तेजी लाने का निर्देश,18 जुलाई को चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत, 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एडीआर भवन में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) जुनैद आलम ने कहा कि न्यायालयों द्वारा सुलह-समझौते योग्य मामलों में पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मामलों के अधिकाधिक निपटारे के लिए आवश्यक है कि सभी नोटिस समय पर संबंधित पक्षों तक पहुंचें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोटिस तामील कराने के दौरान पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करें तथा लोक अदालत में मामलों के निपटारे से होने वाले लाभों की जानकारी भी दें।
डीएलएसए सचिव आरती कुमारी ने बताया कि 18 जुलाई को एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सभी प्रकार के शमनीय मामलों के निष्पादन के लिए 12 सितंबर को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के सफल आयोजन में नोटिसों की समय पर तामील की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए संबंधित अधिकारी तामिला रिपोर्ट में पक्षकारों का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज कर कार्यालय में जमा करें। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का आयोजन दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल न्यायालय परिसर में किया जाएगा।
बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे और लोक अदालतों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
20, 21, 27 और 28 जून को चलेगा विशेष मतदाता अभियान,महिला एवं 18-19 आयुवर्ग के छूटे पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने पर फोकस, बीएलओ रहेंगे मतदान केंद्रों पर तैनात
18 प्रखंडों में जन कल्याण शिविर संपन्न, हजारों लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान