1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, सनहपुर में डिग्री कॉलेज की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सड़क, चहारदीवारी और आधारभूत सुविधाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, सनहपुर में डिग्री कॉलेज की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सड़क, चहारदीवारी और आधारभूत सुविधाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, सनहपुर में डिग्री कॉलेज की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,
सड़क, चहारदीवारी और आधारभूत सुविधाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की तैयारियों का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय संचालन के लिए उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 1 जुलाई से डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन कार्य शुरू होना है। इसे देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज का नाम अंकित कराने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने महाविद्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग के ढलाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा, ताकि छात्रों और शिक्षकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालय परिसर की चहारदीवारी निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि महाविद्यालय संचालन की प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।
निरीक्षण के दौरान सिंहवाड़ा की अंचलाधिकारी नेहा कुमारी, राजस्व अधिकारी मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
शौर्य संवाद में गूंजी पूर्व सैनिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान पर जोर ,भूमि आवंटन, पुलिस हेल्प-डेस्क संचालन व भूमि विवादों के शीघ्र निपटारे की उठी मांग
दरभंगा पुस्तक मेले का आगाज, चार दिनों तक सजेगा ज्ञान और साहित्य का महाकुंभ,आयुक्त के सचिव बोले- पुस्तकों का कोई विकल्प नहीं, रामायण से लेकर बाइबल तक सभी महान ग्रंथ किताबों के रूप में ही समाज तक पहुंचे