शौर्य संवाद में गूंजी पूर्व सैनिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान पर जोर ,भूमि आवंटन, पुलिस हेल्प-डेस्क संचालन व भूमि विवादों के शीघ्र निपटारे की उठी मांग

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, दरभंगा की ओर से गुरुवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में मासिक ‘शौर्य संवाद’ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त) ने की।
बैठक में पुलिस हेल्प-डेस्क एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल और सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के एकीकृत भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन, पुलिस हेल्प-डेस्क के प्रभावी संचालन तथा भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन की मांग उठाई। उन्होंने इन मामलों के समाधान में हो रही देरी पर असंतोष भी व्यक्त किया।
जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के शीघ्र और समुचित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए ‘शौर्य संवाद’ बैठक का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, 20 से 28 जून तक बूथों पर रहेंगे बीएलओ, महिला एवं 18-19 आयुवर्ग के छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, सनहपुर में डिग्री कॉलेज की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सड़क, चहारदीवारी और आधारभूत सुविधाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर