कोशी नदी में नाव हादसे में लापता आखिरी मृतका का शव बरामद,एसडीएम शशांक राज ने सीओ और पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश
कोशी नदी में नाव हादसे में लापता आखिरी मृतका का शव बरामद,एसडीएम शशांक राज ने सीओ और पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश
कोशी नदी में नाव हादसे में लापता आखिरी मृतका का शव बरामद,एसडीएम शशांक राज ने सीओ और पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल अनुमंडल के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तरवाड़ के समीप कोशी नदी में बीते दिनों हुए नाव हादसे में लापता आखिरी मृतका का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। इस बरामदगी के साथ ही प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सघन खोज अभियान का समापन हो गया है।
यह दर्दनाक हादसा दिनांक 12 जून 2026 को हुआ था, जब तरवाड़ ग्राम के समीप सहायक कोशी नदी पार करने के समय एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन
के प्रयासों के बाद बरामद किए गए अंतिम शव की पहचान प्रियंका कुमारी उर्फ नेहा कुमारी पिता देवू सदा ग्राम कुबोल मुशहरी थाना जमालपुर जिला दरभंगा के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कड़े प्रयासों के बाद मृतका का शव नरकटिया घाट के पास कोशी नदी से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम शशांक राज के निर्देश पर जमालपुर पुलिस और अंचलाधिकारी द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी व कागजी प्रक्रिया (अग्रिम कार्रवाई) तेजी से की जा रही है ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता राशि मिल सके।
बिरौल पुलिस ने दो पियक्कड़ों को नशे की हालत में किया गिरफ्तार
“गलत पर्यवेक्षण टिप्पणी या पुलिसिया जल्दबाजी,यानि जाँच से पहले फ़ैसला ?पत्रकार की गिरफ्तारी पर उठे गंभीर सवाल” केवटी कांड संख्या 176/26 में पत्रकार विजय कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहराया, एसडीपीओ की जांच प्रक्रिया और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल ?