बिरौल पुलिस ने दो पियक्कड़ों को नशे की हालत में किया गिरफ्तार

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।लेकिन उपरी व्यवस्था शराबबंदी कानून और इस अभियान को विफल कर दिया है। इतनी कार्रवाई के बावजूद लोग शराब सेवन करते पकड़े जाते हैं। और शराब की बिक्री लगातार जारी है। आखिर बिरौल पुलिस करे तो क्या करे।
इसी कड़ी में दरभंगा जिले के बिरौल थाना की पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना पुलिस ने कांड संख्या 416/26, दिनांक 17/06/26 के तहत धारा 37 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम) के अंतर्गत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल मुखिया, पिता- दिनेश मुखिया, सुनील मुखिया, पिता- स्वर्गीय बहुर मुखिया दोनों अभियुक्त ग्राम-बेलवाड़ा, थाना- घनश्यामपुर, जिला- दरभंगा के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना और गश्ती के दौरान इन दोनों युवकों को शराब के नशे में पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अस्पताल में दोनों की मेडिकल जांच (ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट) कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया है। बिरौल थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब माफियाओं और पियक्कड़ों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।