मुहर्रम से पहले जुलूस मार्ग दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन, सीएम आर्ट कॉलेज-कोतवाली थाना सड़क का कार्य दो दिन में पूरा करने का निर्देश, राम जानकी मंदिर रोड को तत्काल मोटरेबल बनाने को कहा
मुहर्रम से पहले जुलूस मार्ग दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन, सीएम आर्ट कॉलेज-कोतवाली थाना सड़क का कार्य दो दिन में पूरा करने का निर्देश, राम जानकी मंदिर रोड को तत्काल मोटरेबल बनाने को कहा
मुहर्रम से पहले जुलूस मार्ग दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन,
सीएम आर्ट कॉलेज-कोतवाली थाना सड़क का कार्य दो दिन में पूरा करने का निर्देश, राम जानकी मंदिर रोड को तत्काल मोटरेबल बनाने को कहा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने जुलूस मार्गों को सुगम और बाधारहित बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया और शेष सड़क ढलाई कार्य दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बचा हुआ सड़क ढलाई कार्य अगले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद डीएम ने राम जानकी मंदिर रोड का भी निरीक्षण किया। इस सड़क पर हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़क को मोटरेबल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में किसी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान आमजनों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। वहीं मुहर्रम कमेटी के सचिव रुस्तम कुरैशी, कोषाध्यक्ष इम्तियाज तथा वार्ड-21 के पार्षद नवीन सिन्हा भी उपस्थित रहे।