कोर्थु में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच घंटे बाद पहुंचे सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, तीन मांगों पर आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क जाम
कोर्थु में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच घंटे बाद पहुंचे सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, तीन मांगों पर आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क जाम
कोर्थु में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच घंटे बाद पहुंचे सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, तीन मांगों पर आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क जाम
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
थाना क्षेत्र के कोर्थु गांव में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने शिवनगर घाट-रसियारी मुख्य मार्ग को कोर्थु गांव के समीप बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले इस आंदोलन के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को तेज धूप व उमस भरी गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व भी बिजली समस्या को लेकर इसी सड़क को जाम किया गया था। उस समय विद्युत विभाग के एसडीओ मोने लाल और जेई मोहम्मद इरफान अहमद ने मौके पर पहुंचकर एक माह के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा जर्जर केबल बदलने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। दीपक कुमार, महेंद्र झा , त्रिपुरारी कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जब तक एसडीओ और जेई स्वयं जाम स्थल पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन के स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सड़क जाम की सूचना मिलने पर घनश्यामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष आकृति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम जारी रखा। देर शाम करीब चार बजे विद्युत विभाग के एसडीओ मोने लाल, जेई मोहम्मद इरफान अहमद तथा बीडीओ रजनीश कुमार जाम स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं— जर्जर केबल बदलना, गांव में दो नए ट्रांसफार्मर लगाना तथा टावर लाइन को बिजली आपूर्ति बंद करना। अधिकारियों द्वारा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो वे पुनः सड़क जाम कर आंदोलन को और तेज करेंगे। जाम के कारण क्षेत्र में कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा।
मनीगाछी में 18 जून को लगेगा जॉब कैंप, 100 पदों पर होगी भर्ती,सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार, 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
मरीजों की जान से खिलवाड़, बिना मानक धड़ल्ले से चल रहे अवैध निजी क्लिनिक, बोर्ड पर नामचीन डॉक्टरों के नाम, अंदर संदिग्ध डिग्री करते हैं इलाज; स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल