मनीगाछी में 18 जून को लगेगा जॉब कैंप, 100 पदों पर होगी भर्ती,सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार, 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 जून को मनीगाछी प्रखंड स्थित एसडीसी केवाईपी सेंटर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा आयोजित इस कैंप में Guardians Security and Facilities Pvt. Ltd. के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत 100 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
सहायक निदेशक नियोजन ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 18,500 से 22,500 रुपये प्रतिमाह सीटीसी प्रदान किया जाएगा। नियोजनालय ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से जॉब कैंप में शामिल होकर रोजगार का लाभ उठाने की अपील की है।
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर ऑनलाइन या नियोजनालय पहुंचकर निबंधन करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लानी होगी।
नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रिवर्ट बैक आवेदनों पर सख्त हुए डीएम, अनावश्यक लौटाने पर वेतन से कटेंगे 100 रुपये,फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, विशेष अभियान चलाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन बढ़ाने पर जोर
कोर्थु में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच घंटे बाद पहुंचे सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, तीन मांगों पर आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क जाम