सिंहवाड़ा थाना पर डीएसपी एसके सुमन की पहल :ऑपरेशन मुस्कान के तहत 6 लोगों को सौंपे गुम हुए मोबाइल, लौटी चेहरे की खुशी

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/
बिहार पुलिस की महत्वाकांक्षी पहल ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिंहवाड़ा थाना परिसर में बुधवार को डीएसपी एसके सुमन ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से बरामद किए गए 6 मोबाइल फोटो असली फोन मालिक को सौंपी। खोए हुए फ़ोन पाकर सभी लोगो के चेहरे पर मुस्कान छा गई। मौके पर उन्होंने कहा की मोबाइल फ़ोन एक बात करने का जरिया नहीं है। आजकल के डिजिटल दौर में मोबाइल फ़ोन का अहम हिस्सा है। हमारा मकसद सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि लोगों की छोटी छोटी खुशियों को भी वापस लाना है। आज मोबाइल किसी व्यक्ति की निजी डायरी, बैंक और परिवार से जुड़ने का सबसे बड़ा जरिया है। इसके खोने से आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी होती है।