जीवछ घाट में जन कल्याण शिविर, श्रमिकों को बांटे गए लेबर कार्ड

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

 प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में +2 जनता उच्च विद्यालय, जीवछ घाट में गुरुवार को सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराए गए।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता, समाज कल्याण, विद्युत, जीविका, पीएचईडी, पंचायती राज, आपूर्ति, राजस्व एवं भूमि सुधार समेत कुल 17 विभागों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने श्रमिक संजय सहनी, रूना देवी, मीणा देवी और भरन सहनी को लेबर कार्ड वितरित किया। कार्ड मिलने पर लाभुकों ने खुशी जताई और सरकार की इस पहल की सराहना की।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा प्रेम कुमार, उद्योग प्रसार पदाधिकारी विपिन कुमार, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। जीविका की ओर से क्षेत्रीय समन्वयक अनुपम कुमारी, लेखापाल रामलखन साह, सामुदायिक समन्वयक गणेश कुमार एवं रश्मि प्रियदर्शिनी तथा कार्यालय सहायक पुरुषोत्तम कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों से आम लोगों को एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।