जमालपुर और आस-पास के इलाकों में कल 2 घंटे ठप रहेगी बिजली, पावर सब-स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता समय से निपटा लें जरूरी काम

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
स्थानीय विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। बिजली विभाग द्वारा कल यानी 17 जून 2026 (बुधवार) को आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए अपने जरूरी काम समय से पहले निपटाने का अनुरोध किया है।
विद्युत विभाग से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार,प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। कुल 2 घंटे तक 33 केवी धबोलिया–जमालपुर फीडर को मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद (शटडाउन) रखा जाएगा।
इस शटडाउन के कारण जमालपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पावर सब-स्टेशन) से जुड़े सभी ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। 33 केवी धबोलिया–जमालपुर फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती से निजात मिल सके। उक्त आश्य की जानकारी बेनीपुर पावर सब-स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता मोने लाल ने दी।