बिहार सरकार का जन-कल्याण अभियान, बिरौल में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर’ का आयोजन
बिहार सरकार का जन-कल्याण अभियान, बिरौल में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर’ का आयोजन
बिहार सरकार का जन-कल्याण अभियान, बिरौल में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर’ का आयोजन
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार सरकार के जन-कल्याण अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत – समृद्ध बिहार’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय बिरौल में तीन दिवसीय एक विशेष प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बेनीपुर) द्वारा बिरौल में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक सीधे तौर पर सुनिश्चित करना।
विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए शिविर स्थल पर ही आवेदन, शिकायत निवारण एवं ई-केवाईसी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रखंड स्तर के इस मुख्य शिविर के अतिरिक्त, पंचायतों और नगर निकायों में भी स्थानीय शिविरों का आयोजन कर आम जनता को राहत दी जा रही है।
‘नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड’ इस अभियान के माध्यम से हर घर बिजली, हर जीवन रोशन और सुरक्षित बिजली के अपने संकल्प को दोहरा रही है। शिविर में बिजली से जुड़ी समस्याओं के निपटारे और नई सुविधाओं के लिए विशेष काउंटर लगाए गए थे। जिसमें विभागीय सहायक अभियंता, कनीय अभियंता अपने सहकर्मियों के साथ बिजली से जुड़ी समस्याओं को निपटा रहे थे।
इस अभियान के जरिए सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर जनता के जीवन को और अधिक आसान बनाना है।