जमीन विवाद में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला, सिर फटा, हाथ टूटा,जेवर छीनने का आरोप
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, बिजली का तार काटने तथा सोने के आभूषण छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता गीता देवी (70), पति स्व. जनक यादव, निवासी नवटोल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव के जगदीश साहू, लाल बाबू साहू, सोनी देवी और अजित कुमार खंती, कुदाल, दबिया और टेंगारी लेकर पहुंचे तथा उनकी जमीन में खूंटा गाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। नआवेदन के अनुसार, लाल बाबू साहू ने खंती से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। वहीं जगदीश साहू पर टेंगारी से हमला कर हाथ की हड्डी तोड़ देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान उनकी पोती महारानी कुमारी और पोता सूरज कुमार बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर तीनों को बचाया और इलाज के लिए घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए गीता देवी को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया, जहां उनके सिर में पांच टांके लगाए गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमों के खिलाफ दरभंगा में फूटा आक्रोश, सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन, शिव गार्डन रिसॉर्ट में मानवाधिकार संगठनों की संयुक्त प्रेस वार्ता, पत्रकार विजय गुप्ता प्रकरण पर कार्रवाई की मांग
बिहार सरकार का जन-कल्याण अभियान, बिरौल में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर’ का आयोजन