मधुबनी के एसपी ने दो वर्षों से अधिक समय बिताने वाले कई पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर
मधुबनी के एसपी ने दो वर्षों से अधिक समय बिताने वाले कई पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर
मधुबनी के एसपी ने दो वर्षों से अधिक समय बिताने वाले कई पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर ,
दस्तक 7मीडिया /मधुबनी
पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के अनुमोदन के बाद मधुबनी पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों और अंचलों में पदस्थापित 18 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार दो वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित रहने, रिक्त पदों को भरने तथा कार्यहित को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। तबादला सूची में अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। खजौली, फुलपरास, झंझारपुर, जयनगर और बेनीपट्टी अंचल के पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं जयनगर, बेनीपट्टी, लदनियां, पंडौल, लौकहा, खुटौना, लखनौर और बासोपट्टी थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है।
तबादला आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक अभय कुमार को खजौली से फुलपरास, राज कपूर कुशवाहा को फुलपरास से झंझारपुर तथा विजेंद्र कुमार ब्रजेश को झंझारपुर से जयनगर अंचल भेजा गया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित सरवर आलम को खजौली अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। बेनीपट्टी अंचल के पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा को प्रभारी, हिंदी शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा लौकहा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को बेनीपट्टी अंचल पुलिस निरीक्षक, जयनगर अंचल के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह तथा जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार को साइबर थाना भेजा गया है। पंडौल थानाध्यक्ष रमन कुमार को जयनगर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह को जुलाई 2026 में सेवानिवृत्ति को देखते हुए अयोग शाखा एवं लोक शिकायत निवारण कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। लदनियां थानाध्यक्ष अनुप कुमार को बेनीपट्टी, जबकि साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह को लदनियां का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस केंद्र में पदस्थापित चंद्रकिशोर को एससी/एसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पंडौल थाना की कमान पुलिस अवर निरीक्षक शिल्पी कुमारी को सौंपी गई है। वहीं धीरज कुमार को खुटौना से लौकहा, कार्तिक भगत को लखनौर से बासोपट्टी, बेमीशाल कुमार को फुलपरास से लखनौर तथा राकेश कुमार पासवान को नगर थाना की अनुसंधान इकाई से खुटौना थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
लंबित कांडों के निष्पादन के लिए दो निरीक्षकों की विशेष तैनाती
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी एक अन्य जिलादेश संख्या 975/2026 के तहत नगर थाना और जयनगर थाना में एनएसआर लंबित कांडों की अधिकता को देखते हुए दो पुलिस निरीक्षकों की विशेष तैनाती की गई है। आयोग कोषांग में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक शमशाद अहमद खां को नगर थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी तथा पुलिस केंद्र में पदस्थापित गितेश रौशन प्रिंस को जयनगर थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित एवं नवपदस्थापित पदाधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।