पाकिस्तानी हैंडलर से कनेक्शन का शक: बिहार ATS और MP ATS की संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी से संदिग्ध गिरफ्तार
पाकिस्तानी हैंडलर से कनेक्शन का शक: बिहार ATS और MP ATS की संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी से संदिग्ध गिरफ्तार
पाकिस्तानी हैंडलर से कनेक्शन का शक: बिहार ATS और MP ATS की संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी से संदिग्ध गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया ,पटना /मधुबनी
बिहार पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और मध्य प्रदेश ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मधुबनी जिले से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इजहारुल हक (56 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के नौ टोल सरिसवपाही गांव का निवासी है और वर्तमान में राघोनगर स्थित मदरसा नूरे मोहम्मदिया में रह रहा था।
ATS के अनुसार यह कार्रवाई मध्य प्रदेश STF थाना कांड संख्या 06/2026 में दर्ज राष्ट्रविरोधी एवं कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े मामले की जांच के दौरान की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (UAPA) की धारा 13(1)(b) और 18 के तहत मामला दर्ज है।
प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों में आरोपी के कथित तौर पर एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं। संयुक्त छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन (रेडमी नोट-5 और ओप्पो) बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं।
ATS ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों तथा गतिविधियों की गहन पड़ताल की जा रही है। एजेंसी ने कहा है कि मामले में आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बिहार ATS ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या राष्ट्रविरोधी गतिविधि की सूचना तत्काल आतंकवाद निरोधक दस्ता को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।