मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अभियुक्त गिरफ्तार, दो अपहृत युवतियां सकुशल बरामद

दस्तक 7मीडिया ,मनीगाछी, दरभंगा /

मनीगाछी थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपहृत युवतियों की बरामदगी को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है।मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की यह कारवाई पूरे थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया हे।

पुलिस के अनुसार, मनीगाछी थाना कांड संख्या 57/16 दिनांक 4 अप्रैल 2016, धारा 379 आईपीसी के अप्राथमिकी अभियुक्त इंदल कुमार सहनी उर्फ इंद्रा, पिता जगदीश सहनी एवं बीरेन्द्र भंडारी, पिता उपेंद्र भंडारी, दोनों निवासी सतलखा, थाना रहिका, जिला मधुबनी को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मनीगाछी थाना कांड संख्या 155/23 दिनांक 22 जुलाई 2023, धारा 363/366 आईपीसी के नामजद अभियुक्त विष्णुदेव सहनी, पिता रामरीत सहनी, निवासी पतौना, जिला मधुबनी को ग्राम गजवा, थाना रहिका, जिला मधुबनी से गिरफ्तार किया गया।

इसी कांड में अपहृत जूली कुमारी, पिता मो. नजीर, निवासी नारायणपुर, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा को भी ग्राम गजवा, थाना रहिका से सकुशल बरामद कर लिया गया।

वहीं मनीगाछी थाना कांड संख्या 106/26 में अपहृत मनीषा कुमारी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष रंजीत  ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।