शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, पिता-पुत्र समेत तीनों को किया गया उत्पाद विभाग के हवाले
शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, पिता-पुत्र समेत तीनों को किया गया उत्पाद विभाग के हवाले
शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, पिता-पुत्र समेत तीनों को किया गया उत्पाद विभाग के हवाले
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोहद्दी बेला गांव से शराब के नशे में धुत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पोहद्दी बेला निवासी शेख दरमान के पुत्र मो. इरफान, मो. रहमान के पुत्र मो. मकबूल तथा मो. मकबूल के पुत्र मो. आजाद शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मो. इरफान और मो. आजाद शनिवार को पोहद्दी बाजार में नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहे थे। इसी दौरान गश्ती पर निकली घनश्यामपुर पुलिस की नजर उन पर पड़ी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाई और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में दोनों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई।
इसी बीच मो. मकबूल अपने पुत्र को छुड़ाने के लिए थाना पहुंचे। आरोप है कि वह भी नशे की हालत में थे और थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के सामने हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनकी भी अल्कोहल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को थाना अभिरक्षा में लेकर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि जांच में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया।