साइबर ठगी से बचाव को लेकर घनश्यामपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
साइबर ठगी से बचाव को लेकर घनश्यामपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
साइबर ठगी से बचाव को लेकर घनश्यामपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
दस्तक 7 मीडिया, घनश्यामपुर।
साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रविवार को थानाध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने उपस्थित सीएसपी संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता संबंधी जानकारी, आधार नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, इसलिए हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सीएसपी संचालकों को निर्देश दिया कि किसी भी ग्राहक द्वारा पैसा जमा या निकासी के दौरान संबंधित व्यक्ति के नाम-पते एवं पहचान का सत्यापन अवश्य करें। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक सीएसपी संचालक मौजूद रहे। इनमें शिव शंकर कुमार साहू, धर्मेंद्र झा, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार एवं बिरजू कुमार सहित अन्य संचालकों ने भाग लिया। सभी ने साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
बेनीपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : प्रो. विनय कुमार चौधरी, मधुबन गांव में विधायक ऐच्छिक कोष से निर्मित सड़क का लोकार्पण, विकास योजनाओं को बताया एनडीए सरकार की प्राथमिकता
शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, पिता-पुत्र समेत तीनों को किया गया उत्पाद विभाग के हवाले