बीस दिनों से बंद पानी सप्लाई जल्द होगी शुरू, एसडीएम बिरौल के निर्देश के बाद पीएचईडी विभाग ने दिखाया तत्परता,पम्प गृह में तकनीकी खराबी आ जाने से कई उपकरण जल कर हो गया था नष्ट।

नीलेश / बिरौल।
बीस दिनों से परेशान हो रहे लोगों के घरों के नल तक सोमवार से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से पम्प गृह में उत्पन्न तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। बताया जाता है कि विद्युत सप्लाई में तकनीकी खराबी आ जाने से पानी पम्प का मोटर के साथ कई उपकरण जल गया था। जिसे मुजफ्फरपुर से आये तकनीकी इंजीनियर ने उसे मरम्मत करने में लगे हुए हैं। पम्प गृह का देखरेख कर रहे अंकित कुमार ने बताया कि कुछ उपकरण पटना से मुजफ्फरपुर लाया गया जहां मोटर में लगने के बाद रविवार की देर रात बिरौल आया है। उन्होंने बताया कि विद्युत से हुए तकनीकी खराबी को दूर किया जा रहा है। संभावना है कि कुछ देर में लोगों के घरों तक पानी सप्लाई शुरू हो जायेगा। मालूम हो कि दस्तक 7 में छपी खबर के बाद अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने इसे संज्ञान में लेते हुए पीएचईडी विभाग के अभियंता को लोगों के इस समस्या को दो दिनों में निदान करने का निर्देश दिया था। उसके बाद विभाग के लोग कार्य को लेकर तत्परता दिखाया।