भारतीय स्टेट बैंक की नौकरी सभी सेंट्रलाइज बैंकों की नौकरियों में से सबसे अच्छी मानी जाती है. इस बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर की नौकरी पाने का क्रेज युवाओं के बीच हमेशा बना रहता है. एसबीआई ने 2000 पीओ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए केवल 3 दिन बचे हुए हैं. जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 27 सितंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का फाइनल चयन फेज 2 (मुख्य परीक्षा) और फेज 3 (साक्षात्कार और समूह अभ्यास) राउंड में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा. परीक्षा पास करने वालों को 36000-1490/7-46430-1740/2-49910-1990/7-63840 के स्केल पर 41,960 रुपये के सैलरी पर प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रूप में शामिल किया जाएगा.
SBI PO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. ग्रेजुएट के फाइनल ईयर/सेमेस्टर में पढ़ने वाले व्यक्ति भी अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 दिसंबर, 2023 तक ग्रेजुएट पूरा होने का सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर सकें.
जो भी उम्मीदवार SBI में पीओ बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु 1 अप्रैल, 2023 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
उम्मीदवार जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी खाते में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए रिजर्व रखा जा सकता है.
