दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना से बड़ी खबर आ रही हैं। दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने दो साल के बच्चे का अपहरण कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपूरा गांव स्थित कलुआ पोखर के निकट नेपाल देश के पोखरिया स्थित किशनपुर गांव के कुछ ठठेरी तम्म्बु गाड़कर रह रहें हैं। तमाशा दिखाकर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
बीती रात करीब साढे नौ बजे के करीब दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश वहां आकर तम्मु मे सौ रही दो साल के बच्चे  शिवम को उठाकर भाग गये ,हालांकि इस दौरान बच्चे  के पिता निधि शर्मा की नींद खुली ,उसने कुछ दूर तक बदमाश को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश उस बच्चे  को लेकर भाग खड़े हुये।
इस घटना की सूचना बहादुरपुर पुलिस को दी गई। बहादुरपुर पुलिस तुरंत मौके पर आई और छानबीन करने लगी। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मामले को गंभीरता से लेते हुये छानबीन शुरू कर दिया हैं।
इस पूरे घटनाक्रम को जानने से प्रतीत होता हैं कि पैसों के लिये बच्चे का अपहरण नहीं किया गया हैं ,क्यूंकि उसके पिता तमाशा दिखाकर अपना जीवन यापन कर रहें हैं।

इधर सूचना मिल रही हैं कि उस बच्चे का लाश किसी पोखरा से बरामद कर ली गई हैं जिसे डीएमसीएच लाया गया हैं।हालांकि खबर लिखे जानें तक किसी पुलिस पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की हैं।