बेनीपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : प्रो. विनय कुमार चौधरी,
मधुबन गांव में विधायक ऐच्छिक कोष से निर्मित सड़क का लोकार्पण, विकास योजनाओं को बताया एनडीए सरकार की प्राथमिकता
दस्तक 7 मीडिया /गुड्डू राज
विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और इसमें सभी जाति, धर्म, वर्ग एवं समुदाय की समान भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

