मधुबनी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी के आदेश पर विभिन्न थानों और अनुसंधान इकाइयों में नई तैनाती, तत्काल योगदान देने का निर्देश
मधुबनी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी के आदेश पर विभिन्न थानों और अनुसंधान इकाइयों में नई तैनाती, तत्काल योगदान देने का निर्देश
मधुबनी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला,
एसपी के आदेश पर विभिन्न थानों और अनुसंधान इकाइयों में नई तैनाती, तत्काल योगदान देने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /मधुबनी
मधुबनी जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आठ पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए थानों एवं इकाइयों में पदस्थापित किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा जिलादेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार पु०अ०नि० विकेश कुमार को लौकहा थाना की अनुसंधान इकाई से रुद्रपुर थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है, जबकि पु०अ०नि० रितेश कुमार को पतौना थाना से लौकहा थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।
स०अ०नि० जवाहर कुमार को डायल-112, देवधा थाना से पुलिस केन्द्र, मधुबनी तथा स०अ०नि० विनय कुमार सिंह को मधेपुर थाना से डायल-112, देवधा थाना में तैनात किया गया है। वहीं पु०अ०नि० राम प्रवेश शर्मा को पुलिस केन्द्र, मधुबनी से डायल-112, मधेपुर थाना में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा स०अ०नि० गणेश कुमार सिंह को अरेर थाना की अनुसंधान इकाई से डायल-112, रहिका थाना भेजा गया है। पु०अ०नि० प्रीति रानी को भैरवस्थान थाना की अनुसंधान इकाई से बाबूबरही थाना की अनुसंधान इकाई तथा पु०अ०नि० सोनाली सिंह को बाबूबरही थाना से भैरवस्थान थाना की अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने नव पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देकर निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस निरीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं पुलिस केन्द्र को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।
रक्षक ही बने तस्करों के संरक्षक! मधुबनी में 419 किलो गांजा के साथ पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश” डायल-112 की गाड़ी कर रही थी गांजा तस्करों की एस्कॉर्टिंग, STF ने रंगे हाथों पकड़ा; थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित, कई सवालों के घेरे में पुलिस तंत्र
कागजों पर 90% पास, धरातल पर पूरी तरह फेल, बिरौल में ‘नल-जल योजना’ की बदहाली खोल रही विभागीय दावों की पोल