24 घंटे में बेनकाब हुआ यामाहा शोरूम हत्याकांड: मैनेजर फैज अहमद की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया /गुड्डू राज 

दरभंगा पुलिस ने APM थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी चौक स्थित यामाहा मोटरसाइकिल एजेंसी के मैनेजर फैज अहमद हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर-1 के एसडीपीओ राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को चंदनपट्टी चौक के पास स्थित यामाहा मोटरसाइकिल एजेंसी में एजेंसी मैनेजर फैज अहमद की दो अज्ञात अपराधियों द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए तथा APM थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने सोनू कुमार पासवान उर्फ सानू कुमार पासवान, पिता उपेंद्र पासवान, निवासी छपकी पररी, थाना सदर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, घटना के बाद भागने में प्रयुक्त स्कूटी, हेलमेट, चाभी तथा मृतक के कपड़े बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

सोनू कुमार पासवान उर्फ सानू कुमार पासवान
पिता – उपेंद्र पासवान
निवासी – छपकी पररी, थाना सदर, जिला दरभंगा

बरामद सामग्री में  एक स्कूटी , मृतक का मोबाइल फोन, हेलमेट एवं चाभी, मृतक के कपड़े आदि हें।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारियो में  राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), संजीत कुमार, थानाध्यक्ष, APM थाना , अमित कुमार, थानाध्यक्ष, लहेरियासराय थाना , राजेश कुमार एवं रामबाबू राय, तकनीकी शाखा , शैलेश कुमार, सदर थाना एवं  अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा अन्य आरोपियों की संलिप्तता और हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि चर्चित हत्याकांड का खुलासा घटना के 24 घंटे के भीतर कर लिया गया।