दरभंगा जिला के घनश्यामपुर में दुस्साहसिक चोरी, किराना गोदाम से नगदी व जेवरात समेत 6 लाख की चल सम्पति साफ, जांच में जुटी पुलिस
दरभंगा जिला के घनश्यामपुर में दुस्साहसिक चोरी, किराना गोदाम से नगदी व जेवरात समेत 6 लाख की चल सम्पति साफ, जांच में जुटी पुलिस
दरभंगा जिला के घनश्यामपुर में दुस्साहसिक चोरी, किराना गोदाम से नगदी व जेवरात समेत 6 लाख की चल सम्पति साफ, जांच में जुटी पुलिस
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पुनहद गांव स्थित शिवशंकर किराना स्टोर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर नगदी, सोने के जेवरात और लाखों रुपये के कीमती किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरी गई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 6 लाख रुपये है। घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने बकायदा एक पिकअप वाहन का इस्तेमाल किया।
दुकान के प्रोपराइटर संतोष कुमार सिंह द्वारा घनश्यामपुर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 6 बजे जब उनके पिता कामेश्वर सिंह अपने दरवाजा परिसर स्थित किराना दुकान के गोदाम के पास पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। गोदाम के मुख्य द्वार के शटर में लगा ताला गायब था और शटर आधा खुला हुआ था।
जब वे गोदाम के भीतर गए तो देखा कि अंदर के एक कमरे का भी ताला गायब था और उसका हैंडल कटा हुआ था। कमरे के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने चोरी की इस बड़ी खेप को ठिकाने लगाने के लिए एक पिकअप वाहन का सहारा लिया। चोरों ने वाहन को गांव के ही विजय सिंह के गाछी (बगीचे) में खड़ा किया था और गोदाम से सारा सामान निकालकर गाड़ी पर लादा और फरार हो गए।
चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से केवल महंगे और ब्रांडेड सामानों को निशाना बनाया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,थानाध्यक्ष आलोक कुमार, प्रशांत कुमार और पुलिस की टेक्निकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि टेक्निकल टीम भी सुराग जुटाने में लगी है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा, और अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे।