बाढ़ और सुखाड़ से निपटने को प्रशासनिक तैयारी तेज, बिरौल प्रखंड सभागार में जुटी कोर टीम,कई विभाग के पदाधिकारी रहे नदारद
बाढ़ और सुखाड़ से निपटने को प्रशासनिक तैयारी तेज, बिरौल प्रखंड सभागार में जुटी कोर टीम,कई विभाग के पदाधिकारी रहे नदारद
बाढ़ और सुखाड़ से निपटने को प्रशासनिक तैयारी तेज, बिरौल प्रखंड सभागार में जुटी कोर टीम,कई विभाग के पदाधिकारी रहे नदारद
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा
आगामी संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ वर्ष-2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। विभागीय निर्देशानुसार, विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड सभागार, बिरौल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को आयोजित
प्रखंड अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक में अंचलाधिकारी आदित्य शंकर ने प्रशासन की ओर से पूर्व तैयारी की जानकारी उपस्थित सदस्यों को देते हुए सुझाव देने को कहा गया। इस क्रम में विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों, पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को अपना सुझाव दिया। इस दौरान पंचायतों में बंद पड़े नल जल चालू कराना, पोखराम-कमला बाड़ी और ठीका पुल के सम्पर्क मार्ग चालू करने,पशु चारा और दवा के रखरखाव की व्यवस्था, चलंत मेडिकल टीम के अलावा सर्प दंश से बचाव के लिए पर्याप्त वैकसिन की व्यवस्था आदि पर चर्चा हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज झा सहित कई सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र में 95 प्रतिशत नल जल बंद होने की बात कही। वहीं इस महत्वपूर्ण बैठक से स्वास्थ्य,बिजली,पशु चिकित्सा पदाधिकारी, सहकारिता, कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी,कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग,प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), पुलिस विभाग सहित कई विभागों के पदाधिकारी और पंसस,प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख बैठक से जहां नदारद रहे।
वहीं बीडीओ प्रदीप कुमार झा,बीस सूत्री अध्यक्ष कमरान खान,गौड़ाबौराम विधायक प्रतिनिधि अभिलाष चौधरी के अलावा प्रखंड भाजपा अध्यक्ष पंकज झा,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश चौधरी, मुखिया संजय पासवान,मुखिया श्रवण ठाकुर, राधामोहन चौधरी, पंसस बिहारी ठाकुर, सीपीएम के रघुनाथ झा,मुखिया प्रतिनिधियों में प्रदीप यादव,जितेंद्र सिंह,दिलीप चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।