दरभंगा /
आयकर विभाग की टीम ने दरभंगा ,समस्तीपुर समेत देश के कई भागों मे बड़े व्यवसायी के घर और प्रतिष्ठानों पर एक साथ रेड कर रही हैं। दरभंगा के बेला स्थित
इंडस्ट्रीयल एरिया मे फिलहाल इनकम टेक्स विभाग की और से आयी टीम छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि मशरफ बाजार स्थित एक बड़े व्यवसायी के घर आयकर विभाग की टीम रेड कर रही हैं। सूचना मिल रही हैं कि सात गाड़ियों पर सवार आयकर विभाग की टीम पटना से सुबह ही दरभंगा आयी थी। बताया जा रहा हैं कि चार गाड़ी मशरफ बाजार स्थित स्व बद्री महनसरिया के घर पहुंचकर आयकर विभाग की टीम घर को खंगाल रही हैं। स्व बद्री महनसरिया के तीनों पुत्र बड़े व्यवसायी हैं और हाल मे ही उन्होंने मरणोपरांत अपने शरीर के अंग का दान डीएमसीएच अस्पताल मे किया था। इस परिवार की और से चलाए जा रहें प्रतिष्ठान बाजार समिति ,बेला स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फेक्ट्री एवं दुर्गापुर स्थित फेक्ट्री मे एक साथ आयकर विभाग की टीम रेड कर रही हैं।
जानकार लोग बताते हैं कि सर्वे को लेकर आयकर विभाग की टीम अगर छापेमारी करती तो सिर्फ इनके प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर आकलन करती लेकिन घर पर रेड होने का मतलब यह हैं कि कालाधन की सूचना पर ही आयकर विभाग की टीम रेड की हैं। स्व बद्री महनसरिया के तीन पुत्र हैं जो सारे कारोबार को आगे बढ़ा रहें हैं इसमें आनंद महनसरिया ,राजा महनसरिया एवं एक अन्य भाई हैं। आनंद भोग आंटा इनके कंपनी का उत्पाद हैं। फिलहाल आयकर के कोई भी अधिकारी मीडिया से रूबरू नहीं हो रहें हैं। इस रेड के बाद ही असलियत से पर्दा उठेगा।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष एच के सिंह से पूछने पर बताया कि आयकर विभाग की सूचना पुलिस तक नहीं पहुंचती हैं ,उनके जानकारी मे यह बात नहीं हैं।
सूचना मिल रही हैं कि आयकर विभाग की टीम सुबह सात बजे ही एक साथ व्यवसायी के घर और प्रतिष्ठान पर पहुंच गई थी।
इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।
