दरभंगा बार एसोसिएशन में मनाई गई बाबाराव सावरकर की जयंती, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को किया गया नमन

दरभंगा/विधि संवाददाता

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शनिवार को वकीलों ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संघर्षशील रहने वाले क्रान्तिकारियों में से एक गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई।अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि बाबाराव के नाम से चर्चित गणेश दामोदर सावरकर एक महान क्रांतिकारी थे।जिन्होंने लोकमान्य तिलक सहित कई नेताओं को आमंत्रित कर नासिक बुलाया।

राष्ट्रीय स्वाधीनता आन्दोलन में इनकी सक्रियता के कारण नासिक एक मुख्य केंद्रविन्दु बना।इन्होंने छात्रों के लिए मित्र समाज, और महिलाओं का युवती आत्मनिष्ठ संगठन खड़ा कर स्वदेशी का प्रचार एवं स्वंतत्रता आन्दोलन में जन -जन की भागीदारी सुनिश्चित किया।इन्हें 1909 से 1921 तक अंग्रेजों के शासनकाल में कालापानी की सजा दी गई थी।मौके पर अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार सिंह, किरण कुमारी, प्रदीप यादव,पंकज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिन्हा, श्याम कुमार झा, शशिभूषण प्रसाद सिंह, आर टी आई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा,मुरारी यादव समेत भारी संख्या में वकीलों ने पुष्प निवेदित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अनवरत संघर्षशील रहे लिए बाबाराव के अवदानों को नमन किया।