मुजफ्फरपुर के गायघाट चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा… तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार। हालत बेहद नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच किया गया रेफर।

दीपक कुमार/ गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले का गायघाट चौक उस वक्त चीख-पुकार से गूंज उठा, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को गायघाट स्थित पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया। लेकिन, मरीज की गंभीर हालत और लगातार बहते खून को देखते हुए पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे तुरंत मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) रेफर कर दिया है।
फिलहाल घायल व्यक्ति का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रक को कब्जे में लेने और मामले की छानबीन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
म्यूटेशन में खेल, रिश्वतखोरी और सरकारी जमीन पर गड़बड़ी; बिहार में 8 राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, एक हफ्ते में 23 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री बोले- बिचौलियों और भ्रष्टाचार को नहीं करेंगे बर्दाश्त
दरभंगा बार एसोसिएशन में मनाई गई बाबाराव सावरकर की जयंती, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को किया गया नमन