शोरूम में घुसकर युवक की हत्या, शॉकर और कैंची से ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; आरोपी पूर्व कर्मचारी की तलाश में पुलिस
शोरूम में घुसकर युवक की हत्या, शॉकर और कैंची से ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; आरोपी पूर्व कर्मचारी की तलाश में पुलिस
शोरूम में घुसकर युवक की हत्या, शॉकर और कैंची से ताबड़तोड़ वार,
दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; आरोपी पूर्व कर्मचारी की तलाश में पुलिस
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र स्थित चंदनपट्टी गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक पर शॉकर और कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कई थाना की पुलिस के साथ एसडीपीओ सदर 1राजीव कुमार पहुंचे और बारीकी से घटना के बाबत जानकारी ली।वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान पुरानी मुंसफी, दरभंगा बाजार निवासी मोहम्मद असद के पुत्र फैज अहमद के रूप में हुई है। वह चंदनपट्टी स्थित एक यामाहा बाइक शोरूम में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार चंदन पट्टी स्थित मिलेनियर यामाहा शो रूम में फैज था और वहीं काम भी करता हें ,इसी दौरान उस पर अचानक हमला कर दिया गया। हमलावरों ने वाहन के शॉकर और कैंची से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय किसी प्रकार का शोर-शराबा सुनाई नहीं दिया। शोरूम में मौजूद एक कर्मचारी ने बाहर निकलकर लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो फैज अहमद खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या का आरोप शोरूम के एक पूर्व कर्मचारी पर लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले उसी एजेंसी में काम करता था। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं।
एपीएम थाना पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।