बिरौल अनुमंडल अस्पताल, रोगी कल्याण समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, रक्त भंडार और वार्मर का प्रस्ताव पारित
बिरौल अनुमंडल अस्पताल, रोगी कल्याण समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, रक्त भंडार और वार्मर का प्रस्ताव पारित
बिरौल अनुमंडल अस्पताल, रोगी कल्याण समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, रक्त भंडार और वार्मर का प्रस्ताव पारित
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष सह एसडीएम शशांक राज के सरकारी कार्यवश बाहर रहने के कारण, इस बैठक की अध्यक्षता सचिव सह उपाधीक्षक डॉ. योगेन्द्र प्रसाद ने की। बैठक में अस्पताल के विकास, सुरक्षा और जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और नए निर्णय लिए गए।
बैठक में पिछले सत्र के मुख्य प्रस्तावों की समीक्षा की गई। अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए समिति के अध्यक्ष सह एसडीएम के स्तर से अंचलाधिकारी बिरौल से पत्राचार कर अस्पताल परिसर की अविलंब मापी कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पिछले प्रस्तावों के तहत अस्पताल के विकास कार्यों में हुए खर्च के लेखा-जोखा का बारीकी से अनुश्रवण किया। वित्तीय पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सभी खर्चों की समीक्षा की गई।
समिति के वरिष्ठ सदस्य संजीव कुमार झा ने अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि अस्पताल में एक रक्त भंडार की व्यवस्था की जाए,नवजात शिशुओं की सुरक्षा और इलाज के लिए वार्मर उपलब्ध कराया जाए और अस्पताल में जीएनएम और एएनएम की स्थाई पदस्थापना की जाए। सदस्य श्री झा ने कहा कि इन जनहित के कार्यों को गति देने के लिए गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार और कुशेश्वरस्थान विधायक अतिरेक कुमार से संपर्क कर उनसे विशेष सहयोग और पहल करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया। सदस्य संजीव कुमार झा ने यहां पदस्थपित चिकित्सक अपने कार्य के प्रति संवेदनशील रहें इसके लिए उपाधिक्षक योगेन्द्र प्रसाद से कहा।
इस मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सदस्य इन्द्र मोहन साफी, तेज नारायण भंडारी, चनिया देवी और सुलेखा माझी ने संयुक्त रूप से अस्पताल के भीतर और बाहरी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और अवश्यक कक्ष को वातानुकूलित करने, इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए अतिशीघ्र शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से समिति के सदस्य संजीव कुमार झा, इन्द्र मोहन साफी, तेज नारायण भंडारी, सुलेखा माझी, चनिया देवी, पंकज साह सहित अस्पताल के प्रधान लिपिक शुशील मिश्रा,स्वास्थ्य प्रबंधक जमशेद आलम,एकाउंटेंट श्रवण सहनी उपस्थित थे।
दरभंगा को बिहार का नंबर-1 जिला बनाने का लक्ष्य, 20 सूत्री बैठक में प्रभारी मंत्री का बड़ा संदेश, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि योजनाओं की हुई समीक्षा; अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने के निर्देश
शोरूम में घुसकर युवक की हत्या, शॉकर और कैंची से ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; आरोपी पूर्व कर्मचारी की तलाश में पुलिस